मौसम में लगातार बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। अस्पताल में सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार बारिश के बाद धूप और उमस के कारण वायरल संक्रमण की शिकायतें बढ़ रही हैं। बच्चों और बुजुर्गों में भी मौसमी बीमारी के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बदलते मौसम में साफ-सफाई रखने, पर्याप्त पानी पीने और परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी है।