मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत भिटौली पुलिस ने बुधवार को धर्मपुर गांव में जरूरतमंद और वृद्ध महिलाओं के साथ त्योहारों की खुशियां साझा कीं। क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम और थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने मिशन शक्ति टीम के साथ महिलाओं को मिष्ठान और शॉल वितरित किए। उपहार पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे।