फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के औचक निरीक्षण में सीएचसी बिरधा की खुली पोल, नहीं मिला कोई स्टाफ

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने बुधवार सुबह करीब नौ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही सामने आई। पर्चा काउंटर, फार्मेसी, आयुष्मान कक्ष और इमरजेंसी में सुबह नौ बजे तक कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं मिला। वहीं, ओपीडी कक्ष पर ताले लटके नजर आए। सीएमओ के अचानक पहुंचने पर अस्पताल में कर्मचारियों की अनुपस्थिति से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल खड़े हो गए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और अनुपस्थित मिले डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के संबंध में जानकारी ली। सीएमओ डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को अनुपस्थित डॉक्टरों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें