फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: राधाष्टमी पर जयकारों से गूंजा ऐतिहासिक मंदिर, राधारानी की भक्ति में झूमे भक्त

लखीमपुर खीरी में करीब 450 वर्ष पुराने ऐतिहासिक पक्का तालाब राधा रानी मंदिर में शनिवार देर रात राधाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। राधा रानी के प्रकटोत्सव को जन्मदिन के रूप में मनाते हुए मंदिर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और पूजन कार्यक्रम हुए। उत्सव की शुरुआत राधा-कृष्ण के भोग और पूजन से हुई। राधाष्टमी को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भक्तों ने राधा रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर राधा रानी के जयकारों से गूंजता रहा। भजन संध्या में कलाकारों ने राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए और महिलाओं ने जमकर नृत्य किया, देर रात तक मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। आयोजन की व्यवस्थाएं शेखर परिवार और मंदिर से जुड़े लोगों ने संभालीं। राधाष्टमी का आयोजन मंदिर की वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा और क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था का प्रतीक रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें