फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: निलंबित इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

लखीमपुर खीरी जिले में दोमुंहे सांप की तस्करी मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के बाद एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बड़ी कार्रवाई की है। मैगलगंज के तत्कालीन इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन पुलिसकर्मियों पर युवकों के परिजनों से क्यूआर कोड के जरिये दो लाख रुपये मंगाने का आरोप है। संबंधित खाते के धारक को भी आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी पुलिसकर्मी पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। मामले में गिरफ्तार और छोड़े गए लोगों से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें