लखीमपुर खीरी में ऑनलाइन उपस्थिति न लगाने पर वेतन काटे जाने से सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) भड़क गए। उन्होंने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीएचओ ने कटा वेतन बहाल करने सहित 12 बिंदुओं की मांग पत्र सौंपा। सीएचओ के कार्य बहिष्कार से ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई। ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचओ आयुष्मान मंदिर में मरीजों की ओपीडी करते हैं। टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध कराते हैं, सब प्रभावित है। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया की सीएचओ वर्ष 2022 से ऑनलाइन उपस्थित लगाते आ रहे हैं, लेकिन अब यह ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में। सख्त निर्देश के बाद काफ़ी सीएचओ ने ऑनलाइन उपस्थिति नहीं लगाई, जिनका वेतन नियमानुसार काटा गया। सीएचओ को समझाने का प्रयास किया जाएगा।