अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को जिले के चार अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा का बहिष्कार किया। शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा। इसमें शिक्षकों ने स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों को अनुदान पर लेने और वर्षों से कार्यरत विश्वविद्यालय अनुमोदित शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग की।