जिले में 18 स्थानों पर पटाखों की दुकानें सज गई हैं। दीपावली के मद्देनजर खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में दोपहर बाद लोग पटाखे खरीदने पहुंचे। इस दौरान अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम ने दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच की।