कासगंज में जिलाधिकारी ने सड़क से यात्री बैठाते हुए तीन बसें पकड़ीं। एटा डिपो के बस चालक को कड़ी फटकार लगाई। वहीं, प्रभारी एआरएम नीरज कुमार को बसों पर कार्रवाई न करने पर फटकार लगाई। सड़क पर बस रोक कर सवारियां बैठाने से लोगों को जाम की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।