चकेरी थाना क्षेत्र के कोयलानगर स्थित निजी अस्पताल में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।