फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिरी महिला, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर गुरुवार को बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच गिर गई। ट्रेन के करीब तीन कोच उसके ऊपर से गुजर गए। इस दौरान आरपीएफ के उप निरीक्षक अनिल कुमार गौतम ने साहस दिखाते हुए ट्रेन के नीचे से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, उप निरीक्षक हेमराज मीणा ने यात्रियों को सतर्क करने के साथ एक अन्य महिला को चलती ट्रेन में चढ़ने से रोका। घटना गुरुवार को प्लेटफार्म नंबर नौ पर ट्रेन संख्या 12566 के प्रस्थान के दौरान हुई। घायल महिला की पहचान कलावती देवी (पत्नी कमल राय), निवासी माधोपुर छता, शिवहर (बिहार) के रूप में हुई। आरपीएफ ने महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया। मौके पर मौजूद मेरी सहेली टीम की महिला कांस्टेबल अलका विश्वकर्मा समेत अन्य जवानों ने भी मदद की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें