कानपुर के कांशीराम अस्पताल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय परिसर में भारी जलभराव हो गया है। पानी भरने के कारण इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अस्पताल के अंदर आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है।