बिठूर कस्बे में विधायक आवास के पास सड़क पर सिटी बस और लोडर तिरछे खड़े होने से जाम लग गया।सड़क पर वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से आवागमन बाधित रहा। राहगीरों और स्थानीय लोगों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कोई जिम्मेदार मौके पर नजर नहीं आया।