कानपुर जिले के घाटमपुर स्थित सजेती थाना क्षेत्र के धमना बुजुर्ग गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की छत पर रिमोट वाली कार से खेलते समय संतुलन बिगड़ने से तीन मासूम बच्चे नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन तीनों को सीएचसी घाटमपुर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट रेफर कर दिया।