फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में गन फैक्टरी से रिटायर्ड कर्मी के बंद घर से सात लाख की चोरी

बर्रा में गन फैक्टरी से रिटायर्ड कर्मी के बंद घर में घुसकर चोरों ने 20 हजार की नकदी सहित करीब सात लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। बुजुर्ग अपने परिवार सहित रेशम विभाग में सहायक निदेशक के पद पर लखनऊ में तैनात बड़ी बेटी के घर गए थे। शुक्रवार देर रात घर लौटने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने जांच की तो छत पर एक बैग मिला जिसमें कटर समेत अन्य औजार बरामद हुए। वहीं, सीसी कैमरे में एक चोर चप्पल लेकर भागता कैद हुआ है। बर्रा आई वन ब्लॉक स्थित अनिल गुप्ता सीओडी से सेवानिवृत्त हैं। उनके परिवार में पत्नी पूनम, बड़ी बेटी कल्पना, छोटी बेटी कंचन, बेटा रत्नेश, बहू शैली हैं। कल्पना रेशम विभाग में सहायक निदेशक हैं। कंचन ग्राम पंचायत अधिकारी और बेटा एयरफोर्स कर्मी है जो माउंट आबू में तैनात है। अनिल शुक्रवार देर रात करीब एक बजे बेटी के घर से लौटे। गेट खोलकर अंदर गए। पहली मंजिल में बहू के कमरे का सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारी व बक्से खुले हुए थे। 20 हजार रुपये नकद, सहित करीब सात लाख के गहने गायब मिले। बर्रा इंस्पेक्टर क्षितिज सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में चोर एक छत के रास्ते दाखिल होकर वहीं से भागे हैं। सीसी कैमरे में संदिग्ध कैद हुआ है। रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें