एडब्ल्यूईआईएल के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर कानपुर में आयोजित दो दिवसीय हथियारों की प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी भारी भीड़ उमड़ी। प्रदर्शनी में सारंग तोप, आईएफजी, मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर पिनाक, जेवीपीसी कार्बाइन, मैगगन मशीन गन और विभिन्न प्रकार के तोप के गोलों का प्रदर्शन किया गया।