फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टक्कर मारी, फिर युवक को छत पर लिटा अंगुलियां शीशों में फंसाईं, रौंदकर मार डाला

हनुमंत विहार में मंगलवार रात दशहरे का मेला देखकर लौट रहे अर्रा निवासी बीरू सिंह भदौरिया (37) को रंजिश के चलते हाॅन्डा अमेज कार से रौंदकर मार डाला गया। हत्या से पहले हमलावरों ने क्रूरता की हद पार कर दी। युवक को कार से टक्कर मारकर गिराया। अधमरा करने के बाद उसे कार की छत पर पेट के बल लिटाया। उसके दोनों हाथों की अंगुलियों को दायें-बायें के शीशों में दबाकर फंसा दिया। इसी हालत में कार को गलियों में भगाया। फिर एक ट्रेडिंग कंपनी के पास कार से गिराकर उसे रौंद दिया और भाग निकले। वारदात कई सीसी कैमरों में कैद हुई। मामले में पुलिस की भी हीलाहवाली रही। परिजन के नामजद तहरीर देने के बावजूद पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस को केस दर्ज करने में भी करीब 18 घंटे से अधिक का समय लग गया। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी बीरू सिंह फूड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी में सेल्समैन थे। परिवार में पत्नी रीना, दो बच्चियां सीवी, ईशानी, बेटा विराज के अलावा पिता राम शंकर और बड़े भाई कुलदीप सिंह हैं। पिता राम शंकर सिंह ने पुलिस को बताया कि बीरू का कुछ दिन पहले खाड़ेपुर नई बस्ती निवासी दो युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से आरोपी खुन्नस रखे थे। बताया मंगलवार रात बीरू क्षेत्र में ही दशहरे का मेला देख लौट रहा था। रास्ते में दोनों आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ कार से आए। बीरू को रोककर पीटा। बीरू ने भागकर बचने का प्रयास किया तो कार से उसे टक्कर मारकर अधमरा कर दिया। फिर सभी ने उसे उठाकर कार की छत पर लिटाया। दोनों हाथों की अंगुलियों को शीशों में फंसा कार को करीब डेढ़ किमी इलाके की तंग गलियों को भगाकर दहशत फैला दी। राजेंद्रनगर में अश्वनी ट्रेडिंग कंपनी के पास सुनसान जगह पर पहुंचे। कार से गिराने के बाद बीरू को कार से रौंदकर मार डाला। इसके बाद वाहन समेत भाग निकले। पास से गुजरे किसी परिचित ने परिजन को सूचना दी। परिजन ने बुधवार को हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने शाम को पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें