फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: छठ पूजा घाट पर स्थापित होगी भगवान सूर्य की प्रतिमा, किया भूमि-पूजन

वार्ड-09, रविदासपुरम छठ पूजा घाट पर सात घोड़ों पर सवार भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित होगी। इस कार्य के लिए सोमवार को गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि इसकी लागत 3.50 लाख से भी ज्यादा है। क्षेत्रवासियों, छठ व्रतियों की सुविधा व आस्था को ध्यान में रखते हुए इस घाट का कायाकल्प किया जा रहा है। भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित होने से घाट को एक भव्य और दिव्य स्वरूप मिलेगा जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुखद व भक्तिमय वातावरण प्राप्त होगा। इस अवसर पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने उनका आभार व स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्षद वीरेन चौहान, रविदास पुरम छठ पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, महामंत्री जेपी गौड़, अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष राम लखन यादव,  जामवंत उपाध्याय, केएल कुशवाहा, मंजू देवी, संजू देवी, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें