फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने चाट के ठेले में मारी टक्कर, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर

महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर-करबिगवां मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप ने कहर बरपा दिया। मोमोज का ठेला लेकर घर लौट रहे तीन युवकों को पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ठेला सड़क किनारे पलट गया और तीनों युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घायलों की पहचान गौरव पुत्र स्व. शंकर सविता, गोलू सविता पुत्र राजू सविता और सुशील पुत्र राजू विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि गौरव फिंगर मोमोज का ठेला लगाता है और हादसे के समय दोनों दोस्त ठेला लेकर उसके साथ घर लौट रहे थे। घटना के बाद सड़क पर पड़े घायलों को मोहल्ले के सलीम अहमद ने अपनी मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सुशील की हालत गंभीर बताई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप चालक बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद वह मौके से फरार हो गया। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें