कल्याणपुर क्षेत्र का सिंहपुर-प्रेमपुर मार्ग बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़ने से मार्ग पथरीला हो गया है। सड़क के नाम पर सिर्फ गिट्टियां बची हैं, जिन पर वाहन सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी व सपा नेता अमित यादव के मुताबिक बीते कई वर्षों से सड़क पर मजबूत पैचवर्क नहीं कराया गया है। इससे मार्ग की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सड़क की दुर्दशा को लेकर सपाइयों ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए विकास कार्यों के दावों पर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों ने मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।