फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: जाम के चक्कर में फंसी ट्रेन, एंबुलेंस और जनता, रेलवे फाटक बंद न होने से रोकी गई मेमू

कानपुर से उन्नाव,अयोध्या, रायबरेली, लखनऊ जाने वालों के लिए अच्छी खबर है, सरैया रेलवे क्रॉसिंगं के ऊपर बनने वाले आरओबी का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। सिर्फ दस प्रतिशत छोटे कार्य ही शेष रह गए है। आरओबी पर रविवार को स्लैब डालने का अंतिम चरण का कार्य भी पूर्ण हो गया है और अब उस पर डामरीकरण होना शेष है साथ ही साइड रेलिंग का कार्य भी जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि 10 अक्टूबर तक रेलवे इस कार्य को पूर्ण कर लेगा। करीब डेढ़ सौ करोड़ रूपये की लागत से 1150 मीटर लंबे गंगा बैराज मार्ग पर सेतु निगम और रेलवे की ओर से सरैया आरओबी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें सेतु निगम की ओर से 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया गया है सिर्फ रंंग रोगन और आजाद मार्ग के गोल चौराहे के पास साइड रेलिंग के अलावा डामरीकरण का कार्य शेष है। जिसे एक सप्ताह में पूर्ण कर लिए जाने की बात कही जा रही है। वहीं रेलवे की गिरिराज कंट्रक्शन कंपनी द्वारा रेलवे के हिस्से का आरओबी का निर्माण कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। कंपनी के साइड इंजीनियर बलराम यादव ने बताया कि 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। साइड रेलिंग जिसमें फुटपाथ शामिल है उसका कार्य कराया जा रहा है। जिसके बाद डामरीककरण कराया जाएगा। जेई आशुतोष तिवारी ने बताया कि सबकुछ सही रहा तो 10 अक्टूबर तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा जिसके बाद इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एस.के. सुमन ने बताया कि शुरूआती दौर में पुल पर वाहनों की रफ्तार 40 किमी. प्रति घंटा रखी जाएगी जिसके लिए पुल पर प्रवेश से लेकर अंत के बीच कई जगह नोटिस बोर्ड लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें