शुक्लागंज क्षेत्र में पोनी रोड चौड़ीकरण कार्य के दौरान लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए स्थानीय व्यापारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि चौड़ीकरण के नाम पर कुछ व्यापारियों के प्रतिष्ठानों और अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया, जबकि कुछ प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण को छोड़ दिया गया।