मरहला चौराहा से सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग होकर गंगा बैराज को जाने वाला मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त है जहां आधे-आधे फीट गहरे जानलेवा गड्ढें हो गए है। ऐसे में किसी रोज बड़ा हादसा हो सकता है। जिस ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है। वहीं बाइक सवार आए दिन गिरकर चुटहिल हो रहे है। मरहला मार्ग पर 24 घंटे पहले की पैचवर्क कराया गया था जो लगातार वाहनों के गुजरने से उखड़ गया और सड़क पर बजरी बिखरने से राहगीरों को काफी दिक्कतें हो रही है। मरहला चौराहे से सरैया रेलवे क्रॉसिंगं मार्ग के बीच करीब दो सौ मीटर लंबी सड़क पर बारिश के कारण दो सौ से अधिक गहरे गड्ढें हो गए थे। जिनमें रविवार को सेतु निगम के ठेकेदार द्वारा घटिया पैचवर्क कराया गया जो 24 घंटे बाद ही उखड़ गया और फिर से गड्ढें खुल गए जिसकी बजरी सड़क पर बिखर गई है जिसमें कई वाहन सवार फिसल कर गिर रहे है। जबकि गंगा बैराज मार्ग जो रेलवे क्रॉसिंगं के निकट ही पड़ता है वहां आधे-आधे फीट गहरे गड्ढें हो गए है सड़क ऊंची-नीचीं है लेकिन इस ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है ऐसे में वाहनों की गति धीमी हो जाती है और जाम लगता है साथ ही रात में अंधेरा होेने पर दो पहिया वाहन सवार गिरकर घायल हो रहे है। सेतु निगम के एई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जहां भी गड्ढें खुल गए है या बाकी है वहां जल्द पैचवर्क कराया जाएगा।