फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: नम आंखों से गजानन को किया विदा, गूंजे गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे

गणेश महोत्सव पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं की गुरुवार को विसर्जन यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा में भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। गगनीखेड़ा झील पर पहुंचकर गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना...के जयकारे के बीच नम आंखों से गजानन को विदा किया। गुरुवार को गगनीखेड़ा झील पर छोटी-बड़ी मिलाकर 26 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। चंपापुरवा मनसुखखेड़ा में मां फूलमती सेवा समिति के तत्वावधान में गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया। मोहल्ला गायत्री नगर, भातू फार्म, पोनीरोड, बिंदानगर, शक्ति नगर, इंदिरा नगर समेत अन्य मोहल्लों में विराजे गणपति की पूजा अर्चना कर महाआरती की गईं। राजधानी मार्ग साकेतपुरी मोड़ पर आयोजित गणेश महोत्सव में शुक्रवार को भंडारा होगा। कार्यक्रम आयोजक दीपक सिंह ने बताया कि शुक्रवार गणेश महोत्सव के अंतिम दिन गंगाघाट के राजा का विसर्जन कार्यक्रम किया जाएगा। नगर के मोहल्ला आदर्श नगर, सर्वाेदय नगर, कंचन नगर समेत अन्य स्थानों पर गणेश महोत्सव की धूम रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें