गणेश मूर्ति विसर्जन के चलते शुक्रवार शाम नवीन गंगा पुल पर करीब चार घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। गोलाघाट मोड़ पर उमड़ी भीड़ और वाहनों के कारण यातायात ठप हो गया, जिससे परेशान होकर ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने सवारियों को बीच रास्ते उतार दिया और मनमाना किराया वसूला। गंगाघाट, कानपुर कैंट और यातायात पुलिस की संयुक्त मशक्कत के बाद रात 11 बजे जाम खुल सका।