फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: विसर्जन स्थल पर भीड़ को रोकने के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग

गगनीखेड़ा स्थित विसर्जन स्थल पर भीड़ को रोकने के लिए अलग से दो जगह पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। साथ ही झील में विसर्जन के दौरान नाव पर सिर्फ पांच लोगों के मौजूद रहने की अनुमति दी गईं है। गुरुवार को डीएम घनश्याम मीणा, एसपी जयप्रकाश सिंह, एडीएम सुशील कुमार, एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली गई है। भीड़ नियंत्रित रहे इसके लिए झील से करीब 20-20 मीटर पहले सड़क के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। पालिका ईओ डा. राजेश कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह को निर्देश दिया गया है कि नाव में सिर्फ पांच लोग को ही जाने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें