दीपावली और आगामी त्योहारों को लेकर महाराजपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शनिवार को थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र के मुख्य बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने चौकी इंचार्जों और अन्य पुलिस बल के साथ सरसौल, पुरवामीर सहित कई प्रमुख बाजारों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और क्षेत्रीय लोगों से बातचीत कर कुशलक्षेम पूछी और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि त्योहारों के चलते बाजारों में भारी भीड़ है, इसी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए पैदल गश्त की गई है। पुलिस बल जगह-जगह तैनात है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।