प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। अभियान के पहले दिन गुरुवार को कानपुर के ऐतिहासिक कारगिल पार्क में रात आठ बजे 77 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही वहां 200 फीट ऊंचा भव्य तिरंगा फहराया जाएगा। आयोजन से पूर्व दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक पार्क में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी होगा। यह विस्तृत जानकारी बुधवार को कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने दी।