कानपुर के कल्याणपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कुरसौली गांव में इन दिनों वायरल बुखार का भयंकर प्रकोप फैला हुआ है, जिससे दो दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार हैं। गांव में चारों तरफ फैली गंदगी और मुख्य नाले के चोक होने के कारण बजबजाते गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नाले की सफाई कराने और गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर दवाएं वितरित करने की मांग की है।