फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में घुसे बदमाशों ने चौकीदार दंपती से मारपीट कर लूटा, तीन गिरफ्तार

गोविंदनगर थानाक्षेत्र के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार देर रात एक केमिकल फैक्टरी में लूटपाट हुई। तीन बदमाशों ने चौकीदार दंपती अमरनाथ विश्वकर्मा और कौशल्या को पीटकर मरणासन्न कर दिया। उन्होंने मोबाइल, 1000 रुपये और गहने छीन लिए। वारदात के बाद तीनों बदमाश बर्रा स्थित डिफेंस कॉलोनी पहुंचे। वहां उन्होंने ओम नारायण पांडेय के घर से बर्तन चुराए। पड़ोसी अनिल गुप्ता के घर में भी घुसने का प्रयास किया। सुबह होने पर शोर मचने पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने मछरिया निवासी फैजल, नौरैयाखेड़ा निवासी दीपक गुप्ता और दिबियापुर निवासी विशाल अवस्थी को गिरफ्तार किया। उनके पास से लैपटॉप समेत लूट का माल बरामद हुआ। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की। घायल अमरनाथ को हैलट के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डीसीपी के अनुसार, फैजल, दीपक और विशाल शातिर अपराधी हैं। इनकी दोस्ती कानपुर जेल में हुई थी। फैजल पर सात से अधिक, दीपक पर छह और विशाल पर सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। विशाल नोएडा में गार्ड की नौकरी जॉइन कर छुट्टी पर आया था। नोएडा जाने से पहले तीनों ने बारादेवी में बिरयानी खाकर और गांजा पीकर इस बड़ी वारदात की साजिश रची थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें