कानपुर देहात की अकबरपुर उप मंडी में बुधवार को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह में से पांच सरकारी क्रय केंद्र बंद मिले और केवल एक केंद्र पर तौल होती पाई गई, जिस पर निदेशक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रभारियों को फटकार लगाई।