कल्याणपुर चुंगी से बारासिरोही कस्बे की ओर जाने वाले मार्ग पर बड़ा और चौड़ा गड्ढा राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। सड़क के बीच बने इस गड्ढे से वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही है। दिनभर इस मार्ग पर काफी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है, ऐसे में गड्ढे के कारण हादसे का खतरा भी बना हुआ है।