चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां में बुधवार रात एक शिक्षक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नशे में धुत होकर घर आया था। तभी भाई से विवाद हुआ। इसी के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।