फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नन्हे खिलाड़ियों ने हैंडबाॅल, स्केटिंग और शतरंज में जीते पदक

बेबी गेम्स के तीसरे दिन बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में नन्हे खिलाड़ियों ने हैंडबाॅल, जिम्नास्टिक, वेटलिफ्टिंग, स्केटिंग और शतरंज में अपनी प्रतिभा दिखाकर पदक जीते। हैंडबाॅल प्रतियोगिता के ढाई से साढ़े चार वर्ष आयु वर्ग में मो. जैब की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग में सिया की टीम विजेता रही। मिश्रित टीम वर्ग में श्यामनगर के सुघर सिंह अकादमी ने पहला स्थान हासिल किया। वेटलिफ्टिंग में आरव, वर्धा, माह, आरुष और आर्यन ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। जिम्नास्टिक के अलग-अलग आयुवर्ग में गुरनूर, अभय, अद्विका, आरव, नंदिनी और आदित्य ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते। स्केटिंग में विहान, विवेक, लक्की और रुद्रांश ने रफ्तार का जलवा दिखाया और स्वर्ण पदक हासिल किए। शतरंज की बिसात पर रौनक दीक्षित, दृषा अग्रवाल, उत्कर्ष मिश्रा और अक्षिता तिवारी ने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर स्वर्ण पदक जीते।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें