फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आंवला नवमी पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, पेड़ों की परिक्रमा कर मांगी सुख-समृद्धि

मंधना क्षेत्र में बुधवार को आंवला नवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने आंवले के पेड़ों के नीचे पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पेड़ों पर रोली, चावल और पुष्प अर्पित कर जल चढ़ाया और रक्षा सूत्र बांधकर परिक्रमा की। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने व्रत रखकर आंवला नवमी की कथा सुनी और धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजन किया। क्षेत्र में जगह-जगह आंवले के पेड़ों के नीचे महिलाओं की भीड़ नजर आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें