कल्याणपुर के आवास विकास तीन में लगातार हुई बारिश के बाद भीषण जलभराव की समस्या हो गई है। सड़क पर घुटनों के ऊपर तक पानी भरा हुआ है और जो लोगों के मकान के अंदर तक भर गया है। जिसके कारण घरों में रखे बिजली को उपकरण खराब हो गए और घरों में करंट का खतरा भी बढ़ गया है। इसके अलावा लोगों को खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। जलभराव की समस्या से ग्रसित लोग आवास विकास के शिव मंदिर पहुंचकर हंगामा करने लगे। जिसपर मौके पर पहुंचे वार्ड 23 के पार्षद रामनारायण गौतम ने नगर निगम में बात करके पोकलेन और जेसीबी मशीन मंगा कर आसपास के बंद पड़े नालों को खुलवा कर नाले में भरे मलबे को हटवाया। जिससे कि कुछ जगहों की जल निकासी शुरू हो गई। पार्षद ने बताया कि बारासिरोही नर्सरी के पास आईआईटी के द्वारा बनाए गए नाले जिससे कि आईआईटी के परिसर का पानी निकलता है। वहीं पानी ओवरफ्लो होकर आवास विकास में भर रहा है।