फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में दर्दनाक हादसा, डॉक्टर के पास जा रहे परिवार पर टूटा कहर, परिजनों का हंगामा

कानपुर के पनकी स्थित न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। चकरपुर के जुगराजपुर निवासी सुमित सिंह राठौड़ अपनी पत्नी संजना और आठ माह की मासूम बेटी को डॉक्टर को दिखाने नौबस्ता जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में संजना और उनकी 8 महीने की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे की देरी से पीआरबी पुलिस के पहुंचने पर आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें