घाटमपुर थाना क्षेत्र के परास गांव में शुक्रवार देर शाम ईंट लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपनी रिश्तेदारी में आया था। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने परास-बरीपाल मार्ग पर ढाई घंटे तक जाम लगा दिया।