विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कानपुर के एलेन फॉरेस्ट जू (चिड़ियाघर) में सोसाइटी फॉर टूरिज्म डेवलपमेंट और मुस्कुराए कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में पर्यटन मंथन का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों, इतिहासकारों और समाजसेवियों ने कानपुर को 'सिटी ऑफ हैप्पीनेस' के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया। मंथन में स्कूलों में टूरिज्म क्लब बनाने, क्यूआर कोड आधारित डिजिटल ब्रोशर जारी करने, कानपुर दर्शन बस यात्रा शुरू करने और शहर के पर्यटन का तीन साल का रोडमैप तैयार करने जैसे कई क्रांतिकारी सुझावों पर सहमति बनी।