कैंट के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में अंडर-17 बालिका क्रिकेट टीम का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से शुरू हो गया। यह एक अक्तूबर तक चलेगा। पहले दिन खिलाड़ियों को क्रिकेट की तकनीक, फिटनेस, खेल कौशल और मैच की रणनीति से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। पीएमश्री केवी नंबर एक एयरफोर्स चकेरी की काशिश, केंद्रीय विद्यालय आईआईटी की अवनी सेंगर व सिया, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कैंट की सान्विका वर्मा, मन्नत और सृष्टि विश्वकर्मा का चयन टीम में हुआ है। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर लखनऊ की अनुष्का यादव, सौम्या यादव, समृद्धि जैसवाल, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय अलीगंज लखनऊ की शिवांशी सिंह, रिया राठौर, दानिश रहमान, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय अकबरपुर कानपुर देहात की आदिति यादव को टीम में शामिल किया गया है। शिविर में प्रशिक्षण के बाद क्रिकेट टीम दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहां तीन से सात अक्तूबर तक 55वीं केवीएस नेशनल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाएगा। प्रिंसिपल सोम पाल, दीपक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।