“मम्मी, ये लोग मुझे बहुत परेशान करते हैं… बच्चा ना होने पर ताने मारते हैं। मारपीट करते हैं, लेकिन जब भी आपको बताती हूं तो आप यही कहती हैं कि सब ठीक हो जाएगा…” ससुराल की चारदीवारी में एक साल से दर्द सह रही दरोगा की बेटी की यह पीड़ा अब आंसुओं के साथ बाहर आई है। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग और बच्चा न होने पर उसे बांझ कहकर प्रताड़ित किया जाता था। विरोध करने पर पति और ससुरालियों ने उसे बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा। घर से बाहर फेंकने के दौरान उसका चेहरा फर्श पर जा लगा, जिससे आधा दांत टूट गया। मुंह से खून निकलने के बावजूद आरोपियों का दिल नहीं पसीजा और उसे पीटते रहे। महिला ने शनिवार को चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।