कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम स्थित बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित 'स्व. सीताराम पांडेय स्मृति द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026' के दूसरे दिन शुक्रवार को पुरुष और महिला एकल वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग में सिद्धार्थ, शिवम, देवांश और स्थानीय खिलाड़ी प्रथम सिंह ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया, जबकि महिला एकल वर्ग में कानपुर की नितिका भाटिया समेत दिव्यांशी गौतम और स्नेहा मौर्य ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में जगह पक्की की।