किदवई नगर के एच-ब्लॉक स्थित संस्कार लॉन में मंगलवार को श्रीमद्भागवत महापुराण एवं विष्णु महायज्ञ के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा आयोजक सरोज ज्ञान प्रकाश दीक्षित और आनंद प्रकाश दीक्षित के नेतृत्व में यात्रा श्री सिद्ध आनंदेश्वर मंदिर से शुरू हुई। यह रामेश्वरम, दुर्गा और पद्मनाभ मंदिर होते हुए कथा पंडाल पहुंची। लखनऊ के कपिलेश्वर गुरुकुलम के संस्थापक पारसनाथ शर्मा ने स्वस्ति वाचन किया। इस दौरान समिति के अजीत बाजपेई, मान्या दीक्षित, अभिलाष बाजपेई, पूर्व पार्षद प्रमोद जायसवाल, अनुराग शुक्ला, रचित बाजपेई और आकाश आदि मौजूद रहे।