जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा है। नवागत डीएम के पहले तहसील दिवस की सूचना पर सुबह से ही सैकड़ों फरियादी अपनी शिकायतें लेकर तहसील परिसर पहुंच गए हैं। तहसील प्रशासन ने फरियादियों के बैठने और प्रार्थना पत्र लेने की व्यवस्था की है। डीएम एक-एक शिकायत को सुनकर संबंधित विभाग को निस्तारण के निर्देश दे रहे हैं।