कानपुर के स्वरूप नगर में सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहा विकास कार्य तेजी से अंतिम चरण में पहुंच गया है। थाने वाले चौराहे से तितली पार्क तक सीवर लाइन, पेयजल पाइपलाइन, यूटिलिटी डक्ट और नाले का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसके साथ ही सीसी (सीमेंट कंक्रीट) रोड का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। नगर निगम प्रशासन का दावा है कि इस माह के अंत तक करीब 200 मीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण पूर्ण कर जनता को राहत दे दी जाएगी।