कल्याणपुर के नया शिवली रोड पर नाले की मरम्मत के नाम पर सड़क को तोड़ दिया गया है। मरम्मत कार्य के बाद सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे रोजाना राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढों और बिखरे मलबे के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। वहीं, रात के अंधेरे में यह मार्ग दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत कर उसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और संभावित हादसों पर रोक लगाई जा सके।