फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 7 दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे निराला नगर के लोग, खाली गिलास और बाल्टी बजाकर जताया आक्रोश

निराला नगर कॉलोनी में पिछले 7 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों का सब्र जवाब दे गया। पानी की समस्या से परेशान क्षेत्रीय लोगों ने न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले हाथों में खाली गिलास और बाल्टी लेकर उन्हें बजाते हुए सत्याग्रह किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने किया। खाली गिलासों की आवाज के बीच महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने अपने परिवार की पीड़ा बयां करते हुए कहा कि सात दिन से घरों में पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पीने के पानी के साथ-साथ खाना बनाने, नहाने और रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए भी लोग परेशान हैं। एक बार 20 मिनट के लिए पानी आया तो ऐसा लगा कि नाले का पानी था। समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को निराला नगर पानी की टंकी से जलापूर्ति होती है। अभिमन्यु ने कहा कि जल सप्लाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को यदि बिना पानी जीना पड़े तो समझ आएगा। यह सिर्फ पानी का संकट नहीं, बल्कि जिम्मेदार विभाग की संवेदनहीनता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें