कब्रिस्तान से पनकी पड़ाव क्रॉसिंग का लगभग 500 मी. के एक हिस्से की सड़क जर्जर हालत में है। कुछ दिन पहले ही उसमें पेचवर्क किया गया था जो 3 दिन की बारिश होने के बाद धुल गया। सड़क में फिर से गड्ढे हो गए। जिससे स्थानीय लोगों को फिर गड्ढों में तब्दील सड़क से आवागमन करना पड़ रहा है।