जीटी रोड हाईवे के नीचे नानामऊ तिराहा के पास सड़क पर बारिश के पानी में छिपा गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। पानी भरा होने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता और ई-रिक्शा समेत अन्य वाहन इसमें फंसकर पलट रहे हैं। लगातार हादसों के खतरे के बावजूद गड्ढे की स्थायी मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।