कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए विभिन्न राज्यों व जनपदों से तलाश कर लगभग 24 लाख की कीमत के 121 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा इन बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल और सुरक्षित डेटा वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने कानपुर पुलिस की इस जनहितैषी पहल का सहर्ष आभार जताया।